एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 29/10/26 13:46
India
जालौन 29 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में गुरुवार को मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का जालौन साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, सात एटीएम कार्ड, दो रबर की मोहरें, स्टांप पैड, डॉक्टरों के 10 पर्चे, दो आधार कार्ड, एक बैग और एक कार बरामद की है। आरोपियों के इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों के संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर दूसरे जनपदों और राज्यों से पांच शिकायतें दर्ज मिली हैं। पुलिस…