एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026

रेवाड़ी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन बने निखिल मांढैया पांच वोट से जीते

रेवाड़ी 09 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा के रेवाड़ी के नगर परिषद के वाइस चेयरमैन चुनाव में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के पसंदीदा प्रत्याशी निखिल मांढैया ने आज जीत दर्ज की। वार्ड-12 के पार्षद और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल ने विरोधी खेमे के प्रत्याशी चेतराम सैनी को 5 वोट से हराया। निखिल को 19, जबकि चेतराम को 14 वोट मिले। इस जीत के साथ 26 वर्षीय निखिल नगर परिषद के सबसे युवा वाइस चेयरमैन बन गए। चुनाव में निखिल की जीत को राव इंद्रजीत सिंह के नगर परिषद की राजनीति में प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा नगर परिषद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/10/26 08:56
पिछला अपडेट
09/10/26 08:56
स्थान
India