एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026

अमित कुमार अग्रवाल को एचएसआईआईडीसी, ईईसी के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार

चंडीगढ़, 3 नवंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल को हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) तथा अधिकार-संपन्न कार्यकारी समिति (ईईसी) के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार को आदेश जारी किए। सरकारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। तब तक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल दोनों संस्थाओं के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
शादाब
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा प्रधान सचिव कार्यभार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/11/26 19:33
पिछला अपडेट
03/11/26 19:33
स्थान
India