एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026

हरियाणा में 'बाल सारथी इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू, आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवाएं देंगे कॉलेज विद्यार्थी

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा सरकार ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 'बाल सारथी' इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की इस पहल के तहत कॉलेज और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ-साथ इच्छुक नागरिकों को आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के विकास में योगदान देने का अवसर मिलेगा। शुक्रवार को विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी और प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में रुचि रखने वाले समुदाय के लोग इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप की अवधि दो से छह महीने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा बाल सारथी कार्यक्रम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/10/26 10:44
पिछला अपडेट
30/10/26 10:44
स्थान
India