एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 18, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये : सैनी
प्रकाशित तिथि: 18/09/26 14:31
India
चंडीगढ़, 18 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में विकास कार्यों के लिए 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें 812.60 करोड़ रुपये पूंजीगत कार्यों पर खर्च होंगे। करीब 449.23 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे, 270.59 करोड़ रुपये संचालन एवं रखरखाव और 41.83 करोड़ रुपये शहरी पर्यावरण से जुड़े कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहरों का विस्तार करने के साथ नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जल निकासी, सीवरेज, सड़क,…