एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हरियाणा: मुख्यमंत्री विंडो की 2.83 लाख शिकायतों में से 2.34 लाख का समाधान
प्रकाशित तिथि: 25/09/26 18:07
India
चंडीगढ़, 25 सितंबर (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विंडो, जन संवाद, एसएमजीटी और समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निपटान की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री विंडो पर 2.83 लाख शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2.34 लाख का समाधान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने शेष शिकायतों का भी जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया शिकायत ट्रैकर के माध्यम से प्राप्त 1,05,761 शिकायतों में से 83,550 का समाधान हो चुका है, जबकि 33,783 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों…