एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 19, 2026

कठुआ में एक ड्रग तस्कर गिरफ्तार

जम्मू, 19 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के एक आरोपी को पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर हीरानगर की जेल में बंद कर दिया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मादक पदार्थों और मन:प्रभावी पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम अधिनियम, 1988 (पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम) के तहत कठुआ जिले की हीरानगर तहसील के झंडी गांव के रहने वाले प्रदीप सिंह के खिलाफ जम्मू के मंडलायुक्त ने हिरासत वारंट जारी किया है। आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी का आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कठुआ ड्रग तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/10/26 14:23
पिछला अपडेट
19/10/26 14:23
स्थान
India