एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 19, 2026

खेत में काम कर रहे मां-बेटे पर गिरी बिजली, बेटे की मौत मां गंभीर

देवास, 19 अक्टूबर (वार्ता)। मध्यप्रदेश में देवास जिले के पांदा जागीर गांव में खेत पर काम कर रहे मां-बेटे पर बिजली गिरने से 25 वर्षीय शिवम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
घटना के बाद शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. सुनील ने मामले की जानकारी दी।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
82
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. देवास बिजली गिरने मृत्यु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/10/26 15:41
पिछला अपडेट
19/10/26 15:41
स्थान
India