एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026

कुपवाड़ा में एलओसी के पास सड़क हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की आशंका

श्रीनगर, 28 सितंबर (वार्ता) उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास तंगधार के सेमारी इलाके में एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों के मारे जाने की आशंका है।
अधिकारियों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी सेमारी में दुर्घटनाग्रस्त होकर गाड़ी खाई में गिर गयी।उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों के मौके पर ही मारे जाने की आशंका है। बचाव दल मौके पर पहुंच गये हैं और मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
जांगिड़.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर सड़क हादसा मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/09/26 07:49
पिछला अपडेट
28/09/26 07:49
स्थान
India