एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जम्मू और कश्मीर सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2026 विधानसभा में ध्वनिमत से पारित
प्रकाशित तिथि: 22/09/26 13:06
India
श्रीनगर, 22 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने मंगलवार को सदन में गहन चर्चा और विचार-विमर्श के बाद 'जम्मू और कश्मीर सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2026' को पारित कर दिया। यह विधेयक सहकारिता विभाग के मंत्री जाविद अहमद डार ने पेश किया गया था। इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य 'जम्मू और कश्मीर सहकारी समिति अधिनियम, 1989' में आवश्यक संशोधन करना, 'जम्मू और कश्मीर स्वावलंबी सहकारी अधिनियम, 1999' को निरस्त करना तथा स्वावलंबी सहकारी समितियों को मूल अधिनियम के दायरे में लाने के लिए एक संक्रमणकालीन ढांचा प्रदान करना है। सदन में विधेयक पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें निजाम-उद-दीन भट्ट, पवन गुप्ता,…