एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:50

जम्मू-कश्मीर के 176 सिख श्रद्धालु बैसाखी समारोह में हिस्सा लेने के लिये जायेंगे पाकिस्तान

जम्मू, 07 अप्रैल (वार्ता) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के 176 सिख श्रद्धालुओं को 13-14 अप्रैल को बैसाखी पर्व के अवसर पर पड़ोसी देश पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारों में दर्शन के लिए मंजूरी मिल गयी है। 'सिख संगत' नौ अप्रैल की शाम को जम्मू से रवाना होगी। सिख नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर सिंह चोलावी ने बताया, "वीजा के लिए कुल 179 श्रद्धालुओं ने आवेदन किया था। इनमें से 176 को गुरुद्वारों में दर्शन के लिए पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी गयी है।" उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर के इन 176 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों की यात्रा के लिए वीजा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जम्मू कश्मीर सिख बैसाखी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/04/26 00:00
पिछला अपडेट
07/04/26 00:00
स्थान
India