एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, November 7, 2026

उरी में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 7.93 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजना को मंजूरी

श्रीनगर, 07 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर सरकार ने उरी क्षेत्र में 'सीमा पर्यटन' को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 7.93 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने 'एक्स' पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। इस व्यापक परियोजना के तहत उरी टाउन, बोसियान-गिंगल, माहूरा, गारकोट और बेला बनियाड सहित पूरे क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का उन्नयन किया जायेगा। योजना में पर्यटक हट, सुविधा केंद्र, रिवरफ्रंट, मनोरम पार्क, व्यू-पॉइंट, ट्रेकिंग ट्रैक और सार्वजनिक शौचालय सुविधाएं विकसित करना शामिल है। सरकार का मानना है कि इस प्रमुख पहल से…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जम्मू कश्मीर सीमा पर्यटन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/11/26 16:23
पिछला अपडेट
07/11/26 16:23
स्थान
India