एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सितंबर में लद्दाख के पर्यटन में 60 प्रतिशत का उछाल, 55,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे
प्रकाशित तिथि: 12/10/26 11:39
India
श्रीनगर, 12 अक्टूबर (वार्ता) लद्दाख में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सितंबर 2025 में जहां 34,610 पर्यटक आए थे, वहीं इस वर्ष सितंबर में 55,582 पर्यटक पहुंचे। यह सालाना आधार पर 60.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष एक जनवरी से 30 सितंबर के बीच लद्दाख में 4,60,667 पर्यटक पहुंचे, जबकि पूरे वर्ष 2025 में यह आंकड़ा 3,35,872 था। वर्तमान वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में ही पर्यटकों की यह संख्या पिछले पूरे वर्ष के मुकाबले 37.16 प्रतिशत अधिक हो चुकी है। अभी वर्तमान वर्ष की समाप्ति में…