एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अमेरिकी नागरिकों से कथित धोखाधड़ी के मामले में 10 आरोपियों को जमानत
प्रकाशित तिथि: 29/10/26 17:29
India
जयपुर, 29 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में अमेरिकी नागरिकों को कथित तौर पर निशाना बनाकर कॉल सेंटर के माध्यम से धोखाधड़ी करने से जुड़े मामले में जयपुर की एक विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को जमानत प्रदान की है। विशिष्ट न्यायाधीश (सती निवारण), जयपुर महानगर द्वितीय, दिनेश कुमार गढ़वाल ने गुरुवार को जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया। आदेश के अनुसार, आरोपियों को 20 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। मामले में अंकित चौहान, हर्ष चौहान, निशांत यादव, केवी, रविंद्र कुमार, दीया गुंगून, आकाशी लामा और कृष्णा भुजेल सहित 10 आरोपियों को जमानत दी गई है। आरोपियों…