एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

चाची की हत्या करने वाले भतीजे को आजीवन कारावास

झुंझुनू, 15 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में झुंझुनू के अतिरिक्त सत्र न्यायालय (संख्या दो) ने एक महिला की हत्या के आरोपी को दोषी करार देते हुए बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (संख्या दो) कालूराम ने अभियुक्त दिनेश कुमार को उसकी चाची सुभिता देवी की हत्या का दोषी मानते हुए उस पर 61 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार बिसाऊ थाना क्षेत्र में नयाबास गांव में 23 अगस्त 2023 को अभियुक्त दिनेश कुमार ने अपनी चाची सुभिता देवी की सोते समय लोहे की छड़ से वार करके हत्या कर दी थी।
सं.जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय हत्या कारावास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/10/26 12:22
पिछला अपडेट
15/10/26 12:22
स्थान
India