एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

युवक से डेढ़ किलो अफीम बरामद

भीलवाड़ा, 02 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के पुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने डेढ़ किलो अवैध अफीम बरामद करके एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जयपुर से खुफिया पुलिस से पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस दल संगम पुलिया के नीचे पहुंचा जहां एक युवक पुलिस वाहन को देखते ही हड़बड़ाकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। उसकी पहचान धर्मराज जाट (20) के रूप में हुई। उसकी तलाशी ली गई ताे उससे बरामद थैले में एक किलो 445 ग्राम अफीम निकली।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अफीम गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 11:50
पिछला अपडेट
02/10/26 11:50
स्थान
India