एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 20, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जयपुर की 292 बस्तियों में संपन्न हुए विजयादशमी उत्सव
प्रकाशित तिथि: 20/10/26 15:45
India
जयपुर, 20 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस विजयादशमी के अवसर पर जयपुर महानगर की 292 बस्तियों में विजयादशमी उत्सव पूर्ण उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। इन कार्यक्रमों में हजारों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता किया। विभिन्न बस्तियों में शस्त्र पूजन, पथ संचलन एवं शारीरिक प्रधान कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें समाजबंधुओं, मातृशक्ति एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने भी सहभागिता की। जयपुर महानगर के विभिन्न नगरों एवं बस्तियों से शहर के अलग-अलग मार्गों एवं प्रमुख स्थानों से पथ संचलन निकाले गए। गालव नगर, पॉन्ड्रिक नगर, झोटवाड़ा, करधनी नगर, विद्याधर, मानसरोवर, जगतपुरा, पत्रकार कॉलोनी आदि…