एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, November 7, 2026

भजनलाल ने चौराहे पर एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जयपुर 07 नवंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के रामबाग चौराहे पर सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक कर रहे एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
श्री शर्मा ने चौराहे पर अपने वाहन से उतरकर एनसीसी कैडेट्स से मिले और उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वतः अनुशासन के साथ यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए ताकि स्वयं के साथ दूसरों को भी सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।
इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को चॉकलेट देकर दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान एनसीसी कैडेट्स भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/11/26 15:09
पिछला अपडेट
07/11/26 15:09
स्थान
India