एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, November 8, 2026

पुलिस गुमशुदा मोबाइल तलाश करके उनके मालिकों को लौटाए

भरतपुर, 08 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान के करौली में रविवार को दीपावली पर कई लोगों की खुशियां उस समय दो गुना हो गईं, जब कोतवाली थाने में पुलिस ने उनके गुमशुदा मोबाइल फोन उनके सुपर्द कर दिये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोबाइल डेटा के आधार पर तलाशे गए 32 लोगों के गुमशुदा फोन की कीमत आठ लाख रुपए है। थानाधिकारी विनोद सांवरिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कांस्टेबल हेमवीर सिंह की विशेष भूमिका रही। मोबाइल फोन मिलने पर मालिकों ने पुलिस का आभार जताया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान गुमशुदा माेबाइल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/11/26 13:55
पिछला अपडेट
08/11/26 13:55
स्थान
India