एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 19, 2026

बारां में लोकसूचना के साथ पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

बारां, 19 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के तहत बारां जिले में सोमवार को जिला परिषद सहित जिले की छह पंचायत समितियों में चुनाव के लिए लोक सूचना जारी की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बताया कि पहले दिन जिला परिषद के लिए एक और पंचायत समितियों के लिए 19 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम समय सीमा रहेगी।
सं सुनील सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान चुनाव लोकसूचना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/10/26 15:01
पिछला अपडेट
19/10/26 15:01
स्थान
India