एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, November 4, 2026

भजनलाल ने जयपुर में दीपावली रोशनी का किया शुभारंभ

जयपुर 04 नवंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राजधानी जयपुर के एम.आई. रोड पर रोशनी के पर्व दिवाली के अवसर पर की गई दीपावली रोशनी का शुभारंभ किया।
श्री शर्मा ने बटन दबाकर दीपावली रोशनी का शुभारंभ किया, जिससे एमआई रोड़ बाजार जगमगा उठा। इस अवसर पर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने भी आमजन का अभिवादन स्वीकार कर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, एम.आई रोड व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान दिवाली रोशनी भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/11/26 17:11
पिछला अपडेट
04/11/26 17:11
स्थान
India