एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
दुकान जलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 13/10/26 16:44
India
अलवर, 13 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फास्ट फूड की दुकान में आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुकान में आग लगने से फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक, नमकीन, बिस्कुट, पेटीज बनाने की मशीन और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदार ने आरोपियों पर उसके साथ मारपीट करने और तलवार-फर्सी लेकर जान से मारने के लिए दौड़ने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, रूपवास निवासी राजा की मुबारिकपुर के रायसिख बस स्टैंड पर फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक और नमकीन की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक,…