एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026

देवनानी का सर्किट हाउस कोटा पहुंचने पर हुआ स्वागत

कोटा, 26 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के शनिवार को कोटा प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पहुंचने पर विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। श्री देवनानी का वार्ड 16 से नवनिर्वाचित पार्षद निशा हाडा ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचे अन्य नवनिर्वाचित पार्षदों, आमजन एवं कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कोटा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अनुसुईया गोस्वामी, उप महापौर विवेक राजवंशी एवं नव निर्वाचित पार्षदों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह सरकार के विकास कार्यों पर कोटा की जनता की मुहर है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान देवनानी कोटा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/09/26 14:15
पिछला अपडेट
26/09/26 14:15
स्थान
India