एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बागडे, भजनलाल, देवनानी, गहलोत एवं कई नेताओं ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया गहरा शोक
प्रकाशित तिथि: 08/10/26 08:02
India
जयपुर, 08 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं कई नेताओं ने प्रसिद़ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बागडे ने कहा कि नाना पाटेकर केवल अभिनेता ही नहीं थे। वह समाज को जागरूक करने, राष्ट्र प्रेम जगाने से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि अभिनेता, लेखक और निर्देशक के तौर पर उनका निधन हिंदी और मराठी फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों को…