एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने ली शपथ
प्रकाशित तिथि: 23/09/26 14:48
India
बारां, 23 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां नगर परिषद के नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा पार्षद अंतुरानी शर्मा, हरीश वैष्णव, रिंकू गौतम, विमला देवी मेहता, प्रीति नरवाल, जितेंद्र शर्मा एवं धर्मेंद्र भार्गव ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किये और पद एवं स्वच्छता की शपथ ली। भाजपा पार्षद भाजपा जिला महामंत्री राकेश जैन के साथ शपथ ग्रहण करने पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष निकलेश शर्मा, विक्रम नरवाल, मधुसूदन मेहता और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा पार्षद…