एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026

भजनलाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से किया संवाद

जयपुर 29 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को यहां राजस्थान राज्य सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद किया।
श्री शर्मा ने एचसीएम रीपा के भगवत सिंह मेहता सभागार में किए इस संवाद के दौरान सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से आह्वान किया कि अपने पद को लोकसेवा का उत्तरदायित्व समझें और संवदेनशीलता एवं ईमानदारी को अपनी कार्यशैली का आधार बनाएं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, महानिदेशक एचसीएम रीपा श्रेया गुहा तथा अन्य अधिकारी एवं राज्य सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मौजूद थे, वहीं वीसी के माध्यम से उदयपुर से भी प्रशिक्षु अधिकारी जुड़े।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान प्रशिक्षु भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/10/26 14:07
पिछला अपडेट
29/10/26 14:07
स्थान
India