एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राजधानी में मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्ति देती चार चित्रकारों की समकालीन चित्रकला प्रदर्शनी का समापन
प्रकाशित तिथि: 29/10/26 15:33
India
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (वार्ता) समकालीन कला को समर्पित चार कलाकारों की सामूहिक प्रदर्शनी 'थ्रेशोल्ड ऑफ ट्रेसेज़: स्टिच्ड विद एन एम्बर थ्रेड' ने राजधानी के कला प्रेमियों को खूब आकर्षित किया। इसका आयोजन मंच आर्टकृति ने 25 से 29 अक्टूबर तक इंडिया हैबिटेट सेंटर स्थित विजुअल आर्ट गैलरी में आयोजित किया। प्रदर्शनी में चार समकालीन कलाकारों सिद्धार्थ झरिया, सौमिक नाग, सोनिया सरीन और गौरव चावला की कलाकृतियां प्रस्तुत की गयी हैं। ये कलाकार फिगरेटिव पेंटिंग, प्राकृतिक दृश्यों, मूर्तिकला और अमूर्त कला जैसी अलग-अलग विधाओं के माध्यम से जीवन में आने वाले बदलावों, संघर्षों, मानवीय संवेदनाओं और उम्मीद की अभिव्यक्ति करते…