एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, November 2, 2026

राजस्थान मेंं चौथे चरण में 103 और नामांकन जमा

बारां, 02 नवंबर (वार्ता) राजस्थान में बारां में पंचायती राज के चौथे चरण के चुनाव के लिए सोमवार को चार पंचायत समितियों में सदस्य पद के लिए 103 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बताया कि चतुर्थ चरण में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सदस्य पद के लिए पंचायत समिति अटरू में 32, बारां में 13, छबड़ा में 38, छीपाबड़ौद में 20 और अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा करवाए हैं। इस प्रकार दो दिन में कुल 106 अभ्यर्थियों ने 106 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
सं सुनील.अभय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बारां नामांकन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/11/26 17:33
पिछला अपडेट
02/11/26 17:33
स्थान
India