एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, November 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव
प्रकाशित तिथि: 07/11/26 15:10
India
जयपुर, 07 नवंबर (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में शनिवार को छोटी दिवाली के अवसर पर हर्षोल्लास, उत्साह एवं आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भगवान गणेश कीपूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल, अपूर्वा सिंह, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर महापौर सुनील कोठारी, विधायक गोपाल शर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिध एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताऔं ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव की खुशियां साझा…