एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026

मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर

अलवर, 28 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्रीत विहार मार्केट में मंगलवार रात चोरों ने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और रुपये-पैसे रखने के बक्से को खंगाला। नकदी नहीं मिलने पर दुकान का सामान बिखेरकर फरार हो गए।
मेडिकल स्टोर संचालक नीरज खंडेलवाल ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मेडिकल स्टोर चोर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/10/26 10:19
पिछला अपडेट
28/10/26 10:19
स्थान
India