एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026

पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल बरामद करके मालिकों को लौटाये

भरतपुर, 30 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में डीग पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक विशेष अभियान चलाकर करीब दो करोड़ रुपये की कीमत के 426 गुमशुदा मोबाइल बरामद करके बुधवार को उनके वास्तविक धारकों के सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि अभियान के तहत डीग के सायबर प्रकोष्ठ द्वारा भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई करते हुये विभिन्न कम्पनियों के इन गुमशुदा ऐन्ड्रॉइड मोबाइल फोनों को विभिन्न स्थानों से बरामद किया था। लंबे समय बाद गुमशुदा मोबाइल मिलने पर उनके वास्तविक मालिकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। सं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान मोबाइल अभियान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 15:40
पिछला अपडेट
30/09/26 15:40
स्थान
India