एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026

एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के लिए दो करोड़ की रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार

जयपुर 26 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को उदयपुर में पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेते उनके कथित दलाल सज्जन कुमार को गिरफ्तार किया। एसीबी के अनुसार इस कथित दलाल को एसीबी ने उदयपुर में पकड़ा हैं। एसीबी में शिकायत मिली थी कि एक मुकदमे में मदद करने की एवज में रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। एसीबी वृत्त अधिकारी डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। जोरा शोभित…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान रिश्वत दलाल गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/09/26 18:00
पिछला अपडेट
26/09/26 18:00
स्थान
India