एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भरतपुर संभाग में सर्वपितृ अमावस्या पर पवित्र सराेवरों पर भीड़ उमड़ी
प्रकाशित तिथि: 10/10/26 12:54
India
भरतपुर, 10 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर संभाग के भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर एवं सवाईमाधोपुर जिलों में पितृ पक्ष के अंतिम दिन शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या पर जगह जगह पवित्र सरोवरों, नदियों, कुंडों एवं तालाबों पर पितरों का तर्पण करने के लिए आस्था का सैलाब नजर आया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना करके अपने पूर्वजों को जल चढ़ाकर तर्पण करते हुए पितरों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति की कामना की। पवित्र सरोवरों, नदियों, कुंडों एवं तालाबों पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर यह सिलसिला अपरान्ह तक जारी रहा।…