एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026

सवाई माधोपुर से भाजपा की मेवा चौधरी सभापति निर्वाचित

भरतपुर, 21 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर नगर परिषद के सभापति पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेवा चौधरी निर्वाचित हुई।
यहां 58 पार्षदों ने मतदान किया जबकि दो पार्षद मतदान करने नहीं आए। मतदान में मेवा चौधरी के पक्ष में 43 एवं कांग्रेस को मात्र 15 मत मिले। प्राप्त जानकारी के अनुसार पद की शपथ लेने से पहले मेवा चौधरी को बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्होंने नगर परिषद पहुंच शपथ ग्रहण की।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान सवाई माधोपुर सभापति
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/09/26 14:02
पिछला अपडेट
21/09/26 14:02
स्थान
India