न्यूयॉर्क, 28 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ट्रंप प्रशासन की चीन को हथियार बेचने की कोई योजना नहीं है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। चीन में अमेरीकी राजदूत टेरी ब्रैनस्टैड ने रविवार को फॉक्स न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अमेरिकी हथियार खरीदने की पेशकश की थी।
श्री ब्रैनस्टैड ने यह नहीं बताया कि शी जिनपिंग का क्या जवाब था। प्रकाशक ने एक अमरीकी अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन की चीन को हथियार बेचने की कोई योजना नहीं है।
प्रकाशक से बात करते हुए एक और अधिकारी ने ज़ोर देकर कहा कि चीन को हथियार बेचना कानून के तहत मना है और कहा कि अमेरिका ने चीन को ऐसी कोई पेशकश नहीं की है।
जांगिड़ वार्ता/स्पुतनिक