एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 3, 2026

अमेरिका-रूस-यूक्रेन वार्ता में कुश्नर और विटकॉफ से जुड़ा अरबों डॉलर का तेल सौदा शामिल : रिपोर्ट

वाशिंगटन, 03 अक्टूबर (वार्ता) यूक्रेन में युद्ध को संभावित रूप से समाप्त करने के लिए अमेरिका-रूस के बीच जारी वार्ता का दायरा बढ़ गया है, जिसमें अरबों डॉलर के तेल सौदे पर चर्चा भी शामिल है। एक अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार, यह सौदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दो वरिष्ठ वार्ताकारों से जुड़े व्यापारिक अधिकारियों को लाभ पहुंचा सकता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी ऊर्जा कंपनी ल्यूकऑयल से जुड़ा यह प्रस्तावित सौदा पांच सितंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ तथा जेरेड कुश्नर के बीच हुई बैठक के दौरान प्रस्तुत किया गया था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अमेरिका रूस यूक्रेन वार्ता
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/10/26 15:34
पिछला अपडेट
03/10/26 15:34
स्थान
India