एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026

ट्रंप ने पश्चिम एशिया के ऊर्जा क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए पांच अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव दिया : रिपोर्ट

ट्रंप ने पश्चिम एशिया के ऊर्जा क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए पांच अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव दिया : रिपोर्ट

वाशिंगटन, 22 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त पश्चिम एशिया के देशों की ऊर्जा अवसंरचना के पुनर्निर्माण में मदद के लिए गठित किए जाने वाले एक नए कोष में पांच अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव दिया है।

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' (डब्ल्यूएसजे) ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। डब्ल्यूएसजे के अनुसार, अमेरिका सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, इराक और जॉर्डन से भी इस कोष में निवेश जुटाने का प्रयास करेगा। इस कोष के जरिए कुल 10 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित किए जाने की उम्मीद है। कोष को लेकर बातचीत अभी जारी है और इसकी शर्तों में बदलाव हो सकता है। गौरतलब है कि अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान में ठिकानों को निशाना बनाकर हमले शुरू किए थे, जिसके बाद ईरान ने जवाबी हमले किए।

जून के मध्य में ईरान और अमेरिका ने युद्ध समाप्त करने को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन इसके कुछ ही समय बाद फिर से संघर्ष शुरू हो गया। युद्ध का अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है और बीच-बीच में हमले जारी है। अमेरिका ने युद्ध समाप्त करने के प्रयास के तहत ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का रुख अपनाया है और ईरान पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव डालने वाले कदम उठाए हैं।

शादाब उप्रेती वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
222
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अमेरिका पश्चिम एशिया निवेश प्रस्ताव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 07:15
पिछला अपडेट
22/09/26 07:15
स्थान
India