एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
प्रकाशित तिथि: 29/09/26 09:21
India
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को घोषणा की कि केंद्र में होने वाली साप्ताहिक समीक्षा की तर्ज पर अब हर महीने राज्यों के साथ नियमित तरीके से ऑनलाइन बैठकें की जाएंगी, जिसमें कृषि में हो रही प्रगति की निरंतर समीक्षा होगी। श्री चौहान यहां चल रहे राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन- रबी अभियान-2026 के दूसरे दिन हितधारकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर कृषि मंत्री, कृषि सचिव, राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों, आईसीएआर संस्थानों, केवीके, आत्मा, एफपीओ, प्रगतिशील किसानों, प्रोसेसर्स, एक्सपोर्टर्स और केंद्र सरकार के नोडल अधिकारियों…