एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बीते साल बागवानी पैदावार 3707.38 लाख टन और इस साल 3708.46 लाख टन होने का अनुमान: शिवराज
प्रकाशित तिथि: 16/03/26 00:00
India
नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंजूरी के बाद कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2024-25 के अंतिम और 2025-26 के प्रथम अग्रिम बागवानी अनुमान सोमवार को जारी कर दिये गये। इनसे साफ संकेत मिलता है, कि देश में फलों, सब्ज़ियों, मसालों, फूलों और औषधीय पौधों की खेती और उत्पादन पहले से काफी ज्यादा बढ़ गये हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल बागवानी फसलों का क्षेत्रफल वर्ष 2023-24 (अंतिम) के 290.86 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2024-25 (अंतिम अनुमान) में 301.36 लाख हेक्टेयर हो गया है, यानी 10.50 लाख…