एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
स्वावलंबन-2026 में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और नई प्रौद्योगिकी पर जोर
प्रकाशित तिथि: 29/10/26 13:50
India
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय नौसेना के दो दिन के नवाचार और स्वदेशीकरण सेमिनार स्वावलंबन-2026 में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने, स्वदेशी तकनीकों को विकसित करने और उन्हें सेना के इस्तेमाल के लायक बनाने पर जोर दिया गया। सेमिनार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्वांटम प्रौद्योगिकी, हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी और मानवरहित प्रणालियों के भविष्य में इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि 'नवाचार और स्वदेशीकरण से शक्ति' विषय पर आयोजित इस पांचवें सेमिनार में रक्षा बलों, उद्योग जगत, स्टार्टअप, छोटे और मझोले उद्यमों, शिक्षण संस्थानों और निवेशकों ने हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेमिनार…