एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 18, 2026

बंगलादेश की भारत के साथ समझौतों की समीक्षा के मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं,अपने हितों की रक्षा करेगा भारत: विदेश मंत्रालय

बंगलादेश की भारत के साथ समझौतों की समीक्षा के मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं,अपने हितों की रक्षा करेगा भारत: विदेश मंत्…

नयी दिल्ली 18 सितम्बर (वार्ता) भारत ने बंगलादेश की बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की भारत के साथ पूर्ववर्ती सरकार के समय किये गये समझौतों की समीक्षा करने की रिपोर्टों पर सधी हुई प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि अभी उसे आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है और भारत अपने हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को इन रिपोर्टों के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि इस तरह की रिपोर्ट आई हैं कि बंगलादेश में बीएनपी सरकार ने पूर्व सरकार के कार्यकाल में भारत के साथ किये गये सौ से अधिक समझौतों की समीक्षा करने की बात कही है।

प्रवक्ता ने कहा, " हमने भी इस मामले में कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं लेकिन हमें आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। भारत अपने हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगा। " उल्लेखनीय है कि रिपोर्टों में कहा गया है कि बीएनपी सरकार राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए चटगांव और मोंगला बंदरगाहों के इस्तेमाल, कनेक्टिविटी, व्यापार और बुनियादी ढांचे से जुड़े समझौतों की समीक्षा करेगी।

संजीव, मधुकांत वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
194
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
भारत बंगलादेश समीक्षा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/09/26 13:47
पिछला अपडेट
18/09/26 13:47
स्थान
India