एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रेलवे के 11.4 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस की घोषणा
प्रकाशित तिथि: 14/10/26 11:20
India
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) सरकार ने रेलवे के 11.4 लाख कर्मचारियों के लिए बुधवार को 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद बताया कि रेलवे के 11,40,770 अराजपत्रित कर्मचारी बोनस के पात्र हैं। इसके लिए 2,009.61 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक कर्मचारी के लिए 78 दिन का अधिकतम बोनस 17,951 रुपये होगा। रेलवे कर्मचारियों में ट्रैक मेनटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (पहले…