एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 1, 2026

मुर्मु, राधाकृष्णन और मोदी ने कैप्टन मच्छार को बताया देश का हीरो, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

मुर्मु, राधाकृष्णन और मोदी ने कैप्टन मच्छार को बताया देश का हीरो, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

नयी दिल्ली 01 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी जान को जोखिम में डालकर फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड 1073 के 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को देश का हीरो बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को लिखा, "राष्ट्र को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है। उनके साहस और संकट की घड़ी में सूझबूझ ने हम सभी को प्रभावित किया है। गंभीर खतरे के क्षण में बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने का संकल्प बनाये रखा।

उनकी बहादुरी और त्वरित प्रतिक्रिया ने एक बड़ी त्रासदी को टालने और कई अनमोल जिंदगियां बचाने में मदद की।" उन्होंने लिखा, "मैं उनके ज़बरदस्त हौसले को सलाम करती हूँ और उनके जल्दी ठीक होने और अच्छी सेहत के लिए दुआ करती हूँ।" श्री राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, "बड़े खतरे का सामना करते हुए कैप्टन स्मित मच्छार की ज़बरदस्त हिम्मत और सूझबूझ बहुत तारीफ़ के काबिल है।

देश इस अनोखे हीरो पर गर्व है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हवा में उनके पक्के इरादे और सही कदम ने एक बड़ी मुसीबत को टालने और विमान में सवार लोगों की जान बचाने में मदद की।" उन्होंने कहा, "कैप्टन मच्छार के जल्दी और पूरी तरह ठीक होने की दुआ करता हूँ। भगवान करें वह जल्द ही अपनी ताकत वापस पा लें। भारत के इस हिम्मती बेटे का दिल से शुक्रिया।"

श्री मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दूसरों के जीवन की रक्षा करने में अदम्य साहस और अटूट संकल्प का परिचय देने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए कहा कि उनकी वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की।

उन्होंने कहा, "देश को कैप्टन मच्छार पर गर्व है और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नयी ऊर्जा एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। कैप्टन स्मित माछर एक हीरो हैं।"

संतोष अशोक वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
337
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी कैप्टन मच्छार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/10/26 10:04
पिछला अपडेट
01/10/26 10:04
स्थान
India