नयी दिल्ली, 19 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक कार दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और प्रभावित लोगोंं के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ," मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।" मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्व सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर के बाहर पुलिया से शुक्रवार देर रात एक कार नाले में गिर गई जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
संजीव उप्रेती वार्ता