एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026

मोदी-शाह चुनावी मैच फिक्सिंग के लिए करते हैं ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल : राहुल

मोदी-शाह चुनावी मैच फिक्सिंग के लिए करते हैं ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल : राहुल

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे श्री कुमार का इस्तेमाल चुनावों की 'मैच फिक्सिंग' के लिए कराते हैं।

श्री गांधी ने शनिवार देर शाम सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि श्री मोदी और श्री शाह ने पहले श्री कुमार को भाजपा के लिए भर्ती करने में इस्तेमाल किया और बाद में उन्हें चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' की जिम्मेदारी सौंप दी।

उन्होंने लिखा, "पहले ज्ञानेश कुमार-फिर सेवारत आईएएस अधिकारी-का इस्तेमाल भाजपा के लिए भर्ती करने में किया गया। फिर मोदी और शाह ने उन्हें (ज्ञानेश कुमार)अंपायर बना दिया और भारत के चुनावों की मैच फिक्सिंग की जिम्मेदारी सौंप दी।" श्री गांधी का यह बयान केरल कांग्रेस के एक बयान के बाद आया है जिसमें पार्टी सोशल मीडिया एक्स पर दावा करते हुए कहती है "ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा खुलासा। केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन ने कहा है कि श्री कुमार ने उनसे संपर्क कर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए कहा था और उन्हें मंत्री पद देने की पेशकश भी की थी।"

केरल कांग्रेस ने सवाल करते हुए कहा "ज्ञानेश कुमार यह प्रस्ताव किस हैसियत से दे रहे थे। वह किसके अधिकार से बोल रहे थे और 2016 में भाजपा के लिए राजनीतिक भर्ती में एक चुनाव आयुक्त कथित तौर पर क्यों शामिल थे।" इसके साथ ही केरल कांग्रेस ने श्री थॉमसन का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह मलयाली में श्री ज्ञानेश कुमार के बारे में दावा करते दिखाई दे रहे हैं।

अभिनव जितेन्द्र वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
279
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राहुल लीड ज्ञानेश अम्पायर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/09/26 14:35
पिछला अपडेट
26/09/26 14:35
स्थान
India