एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश का अनुमान
प्रकाशित तिथि: 28/09/26 14:22
India
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ भागों में गरज-चमक, बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार की शाम जारी पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि आज और मंगलवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ जगहों पर भारी बारिश की बहुत अधिक संभावना है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी…