एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026

राधाकृष्णन कल मुंबई, लोनावाला और पुणे का दौरा करेंगे

नयी दिल्ली, 17 सितम्बर (वार्ता) उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार को महाराष्ट्र में मुंबई, लोनावला और पुणे का दौरा करेंगे।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि उप राष्ट्रपति सुबह मुंबई पहुंचेंगे जहां वह लालबागचा राजा के दर्शन करेंगे।
दोपहर को वह लोनावला जाएंगे और कैवल्यधाम के गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज ऑफ़ योग एंड कल्चरल सिंथेसिस के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे।
उप राष्ट्रपति शाम को पुणे के नेहरू स्टेडियम स्थित श्री गणेश कला क्रीड़ा रंगमंच में पुणे फेस्टिवल के 38वें संस्करण में शामिल होंगे।
संजीव, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राधाकृष्णन महाराष्ट्र
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/09/26 12:53
पिछला अपडेट
17/09/26 12:53
स्थान
India