एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 3, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
शास्त्रीय भाषाओं के अध्ययन के लिए पांच उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होंगे
प्रकाशित तिथि: 03/10/26 13:43
India
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने शास्त्रीय भाषाओं के अध्ययन, शोध, संरक्षण और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए पांच उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दी है। मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि ये केंद्र शास्त्रीय असमिया, शास्त्रीय बांग्ला, शास्त्रीय मराठी, शास्त्रीय पाली और शास्त्रीय प्राकृत के अध्ययन पर केंद्रित होंगे। शास्त्रीय असमिया के लिए तेजपुर विश्वविद्यालय, असम, शास्त्रीय बांग्ला के लिए विश्वभारती विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल, शास्त्रीय मराठी के लिए डेक्कन कॉलेज पोस्ट-ग्रेजुएट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), पुणे, शास्त्रीय पाली के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ ओडिशा और शास्त्रीय प्राकृत…