एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026

जीएसटी काउंसिल के फैसले व्यापारियों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : भाजपा

जीएसटी काउंसिल के फैसले व्यापारियों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : भाजपा

पटना, 09 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की बैठक में व्यापारियों के हित में लिये गये निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा है कि ये फैसले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की व्यापारिक समुदाय के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रुंगटा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार व्यापारियों को राहत देने, कारोबार को आसान बनाने और उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। श्री रुंगटा ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सम्मान, सुविधा तथा हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

जीएसटी काउंसिल की ओर से जीएसटी संबंधी अपराधों में गिरफ्तारी के प्रावधानों को हटाने, अभियोजन की आर्थिक सीमा एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने तथा सामान्य जुर्माने को 25 हजार रुपये से घटाकर 10 हजार रुपये करने संबंधी सिफारिशें व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी।

शैलेश वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
162
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार व्यापारी मोदी प्रतिबद्धता
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/10/26 08:09
पिछला अपडेट
09/10/26 08:09
स्थान
India