एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रांची में दुर्गा पूजा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद, पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश
प्रकाशित तिथि: 02/10/26 12:18
India
रांची, 02 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रांची के दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, मंजूनाथ भजंत्री ने वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समितियों द्वारा की गई तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन की टीम ने आर.आर. स्पोर्टिंग क्लब, बकरी बाजार, राजस्थान मित्र मंडल, ओ.सी.सी. क्लब, जिला स्कूल रामलाला, चंद्रशेखर क्लब, कोकर, बूटी मोड़, चुटिया, हरमू पंच मंदिर…